फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपेंद्र के हत्यारोपी सतेंद्र को पुलिस ने जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। चार माह पूर्व नौशहरा पुल के नीचे दीपेंद्र उर्फ डीके (22) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी कंथरी का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में मृतक का रिश्तेदार का ही नाम प्रकाश में आया। जिसे आज नवागत प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मलिक ने गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नवंबर माह में कंथरी निवासी दीपेंद्र का शव नौशहरा के समीप ओवर ब्रिज के नीचे पड़ा मिला था। शव की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया था। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। युवक की हत्या के बाद भी परिवार के लोगो ने हत्यारोपी को सजा दिलाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने इस मामले में जांच की तो मृतक का रिश्तेदार का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी सतेंद्र पुत्र हरदयाल निवासी ककरारा खैरगढ़ को नामजद किया और सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हत्या के पीछे एक ही महिला से दीपेंद्र और सतेंद्र के अवैध संबंध थे।
उथर आरोपी के पिता हरदयाल को जब पता चला कि उसका बेटा हत्या के आरोप में जेल भेज दिया है, तो वह ग्रामीणों की भीड़ के साथ थाना पहुंचा और पुलिस पर झूठा मुकदमा में भेजने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि पुलिस ने उसके घर पर कई बार दबिश दी थी। पुलिस उसे भी उठा कर लाई थी। सोमवार को पुलिस ने फोन कर पूछताछ के बहाने बुलाया और जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें