फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एक घंटे में खत्म हुआ पार्षदों का अनिश्चितकालीन धरना

Fri, 11 Sep 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम में विकास कार्यों, जन समस्याओं के निस्तारण और बोर्ड बैठक बुलाने की मांग को लेकर पार्षद शुक्रवार को नगर निगम स्थित जीवाराम हॉल के गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। नगर निगम प्रशासन और अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि नगर आयुक्त ने मौके पर जाकर पार्षदों को समझा लिया और उनको आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर बोर्ड बैठक करा ली जाएगी। इस पर एक घंटे के भीतर ही धरना खत्म हो गया।
विज्ञापन

इससे पहले 8 अगस्त को भी करीब दो दर्जन पार्षदों ने हंगामा कर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें पार्षदों पर दर्ज मुकदमों की वापसी की मांग भी शामिल थी। धरने की सूचना मिलते ही नगर आयुक्त प्रशांत नागर मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी पार्षदों से बातचीत की। उन्होंने पार्षदों को 20 सूत्री मांगों पर अब तक हुई प्रगति की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने और 7 दिनों के भीतर नगर निगम की बोर्ड बैठक का लिखित/मौखिक आश्वासन दिया। नगर आयुक्त के सकारात्मक आश्वासन के बाद करीब एक घंटे से चल रहा धरना समाप्त हो गया। शुक्रवार को धरने में प्रमुख रूप से पार्षद रेखा यादव, पूनम शर्मा, मुनेंद्र यादव, सुभाष यादव, विजय शर्मा, शारिक सलीम, अभिनेद्र यादव, नीटू शर्मा, इमरान मंसूरी, अलकाव निजाम, राजू अल्वी, पवन गुप्ता, देश दीपक यादव, संघमित्रा और हरिओम गुप्ता चटनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें