फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नहर में नहाने के दौरान डूबा कंपनी का कर्मचारी

Fri, 11 Sep 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
-नहर में डूबे हुए कर्मचारी के बारे में जानकारी करते इंस्पेक्टर अनुज राणा। स्रोत पुलिस - फोटो : -नहर में डूबे हुए कर्मचारी के बारे में जानकारी करते इंस्पेक्टर अनुज राणा। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। रेलवे अंडरपास का काम कर रही प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी नहर में नहाने के दौरान डूब गया। कंपनी के सुपरवाइजर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कर्मचारी की तलाश शुरू करा दी है।
विज्ञापन

गांव असुआ में नहर के पास पानी भरने के लिए गया ठेका कर्मचारी दीपू (40) निवासी डूहरपुर थाना साढ़ कानपुर नगर नहर में नहाने के दौरान डूब गया। वह सपना वाटर प्रूफिंग कंपनी में ठेकेदार के अधीन काम करता है। कंपनी शिकोहाबाद के गांव असुआ में रेलवे अंडरपास का ठेके पर काम कर रही है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे करीब कंपनी सुपरवाइजर अमन गौतम अपनी टीम के साथ नहर के पास पानी लेने के लिए गए थे।
दीपू अचानक नहर में नहाने के लिए चला गया। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह डूब गया। कंपनी सुपरवाइजर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे कर्मचारी की तलाश शुरू करा दी है। इंस्पेक्टर अनुज राणा ने बताया कि युवक ने शराब पी रखी थी। वह नहर में नहाने के दौरान डूब गया है। उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें