फिरोजाबाद। कोरोना की दूसरी लहर ने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलकर रख दी। अब संसाधन पर्याप्त होने के दावे भी किए जा रहे हैं। जबकि मौत के आंकड़े हकीकत बयां कर रहे हैं कि कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों की जान बचाने में संसाधन अभी भी नाकाफी है। अब कोरोना मरीज भले ही कम आ रहे हों। मगर मृत्यु दर पहले से अधिक है। स्वास्थ्य विभाग के ही आंकड़ों के अनुसार पूरे जनपद में पिछले 10 दिनों में 22 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
कोरोना की दूूसरी लहर में एक दिन में 240 से ज्यादा मरीज मिले थे। यह आंकड़ा कई दिनों तक चलता रहा। अब स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में कोरोना मरीजों की संख्या एक दिन में 40 तक आ गई है। पिछले दस दिनों में कोरोना अस्पतालों के बेड भी खाली होने लगे हैं। मगर मृतक संख्या के आंकड़ों पर गौर करें तो कोरोना का असर खतरनाक साबित हो रहा है।
- कोरोना संक्रमितों के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं। हमारे पास पर्याप्त संसाधन हैं। कोरोना मरीज कम होने से जो बेड थे, वो भी खाली हो रहे हैं। मृत्यु दर बढ़ी है। लोग कोरोना के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें। वैक्सीन भी अधिक से अधिक लोग लगवाएं। - डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ।
मृतकों के आंकड़े
दिन मृतक संख्या
18 मई 5
17 मई 0
16 मई 1
15 मई 3
14 मई 3
13 मई 0
12 मई 3
11 मई 0
10 मई 3
नौ मई 4