फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: मेयर के पिता और युवक के बीच मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ झगड़ा

Wed, 19 May 2021 12:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

मेयर नूतन राठौर के पिता मंगल सिंह राठौर का क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान मौके पर मौजूद भीड़ ने वीडियो बना लिए, जो देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में मेयर के पिता और युवक के झगड़े की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटी छपेटी निवासी मेयर के पिता से क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक के साथ मारपीट की नौबत तक आ गई। एक युवक घर से लोहे की रॉड भी निकाल लाया। मामला बढ़ता देख क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। घटना को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सोमवार को मेयर नूतन राठौर के पिता मंगल सिंह राठौर का क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान मौके पर मौजूद भीड़ ने वीडियो बना लिए, जो देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वीडियो में दो युवकों के बीच विवाद के दौरान एक युवक के हाथ में लोहे की रॉड दिखाई दे रही है। युवक को समझाने और मामले को बढ़ने से रोके जाने के लिए महिलाएं भी प्रयास करती दिखाई दे रहीं हैं। जबकि मेयर के पिता भी वीडियो में विवाद के दौरान नोकझोंक करते दिखाई दे रहे हैं।
दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत करा दिया
मामला बढ़ता देख क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर थाना दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत करा दिया। पीड़ित पक्ष वीडियो में मेयर के पिता ने अभद्रता की थी। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि चार दिन पहले भी मारपीट और अभद्रता की गई थी। कोतवाल दक्षिण सुशांत गोर का कहना है मेयर के पिता और क्षेत्र में रहने वाले युवक के बीच विवाद हुआ था। तहरीर किसी भी पक्ष से नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। मेयर नूतन राठौर का इस बारे में कहना है कि मारपीट का कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी कारोबारी से 43 लाख की लूट का मामला: वाणिज्यकर के चार अधिकारी निलंबित, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी
पुलिस के पहरे में होगी शादी: युवती ने विवाह में व्यवधान डालने की आशंका पर लगाई थी मदद की गुहार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें