टूंडला के वैशालपुरम में कोरोना संक्रमित के घर को सेनेटाइज करते पालिकाकर्मी
- फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के शनिवार को नए 19 संक्रमित और मिले। इसमें मेडिकल कॉलेज और जिला पिछड़ा वर्ग विभाग के कर्मचारी और एक नाजिर भी शामिल है। संक्रमितों में एक साल का बच्ची भी पॉजिटिव है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 2752 हो गई है। जनपद में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 253 हो गई है।
महावीर नगर गली नंबर आठ निवासी एक नाजिर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, शीतल खां रोड़ पर एक अधिवक्ता की पत्नी कोरोना संक्रमित है। वह मथुरा के निजी अस्पताल में इलाज करा रही हैं। मेडिकल कॉलेज की एक लैब में एक कर्मचारी पॉजिटिव हो गया है। वहीं, कर्मचारी की पत्नी और उसका एक साल की बेटी भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। यदुवंशी नगर शिकोहाबाद निवासी 35 वर्षीय युवक, शशंभू नगर में एक महिला, टापा खुर्द में एक युवक, गांव गौवं में 23 वर्षीय युवक, मक्खनपुर में एक वृद्घ, लोहिया नगर गली नगर निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर कोरोना पॉजिटिव हुआ है। ऑपरेटर पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में कार्यरत है। सुहाग नगर सेक्टर एक में 30 वर्षीय युवक, सर्कुलर रोड़ पर 57 वर्षीय चूड़ी व्यवसायी, लेबर कॉलोनी में 24 वर्षीय युवक और नंदपुर सिरसागंज में एक गर्भवती महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
वैशालीपुरम में संक्रमित के घर को कराया गया सैनिटाइज
टूंडला। वार्ड नंबर 12 वैशालीपुरम में दो लोगों के संक्रमित होने पर पालिका टीम की ओर से उनके घर और गली को सैनिटाइज कराया गया। वहीं, सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्होंने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए गाइडलाइन का पालन करें और मास्क व सामाजिक दूरी का ध्यान रखें।