शिकोहाबाद मृतक अवनीश का फाइल फोटो
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर बंशीनगर निवासी युवक ने शुक्रवार की रात आत्महत्या कर ली। उसका शव साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक के पास से मिले पत्र में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी को बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों के अनुसार अवनीश (28) पुत्र रामौतार का विवाह तीन साल पहले थाना क्षेत्र के गांव लभौआ निवासी स्वाती से हुआ था। तीन दिन पहले स्वाती पति से झगड़ा करके मायके चली गई थी। परिजनों ने बताया कि अवनीश ने उसे घर आने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद वह रात में अपने कमरे में चला गया। शनिवार सुबह जब अवनीश कमरे से नहीं निकला तो परिवार के लोग उसे जगाने पहुंचे। दरवाजा चिपका हुआ था, अंदर से कुंडी नहीं लगी थी। दरवाजा खोलने पर परिजनों ने देखा तो वह पंखे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। उसके पास से एक पत्र मिला है। इसमें उसने ने लिखा है कि उसकी पत्नी उससे छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती है। इसके बाद वह अकेले ही मायके चली जाती है। पत्नी के व्यवहार से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें अन्य किसी परिवारीजन का कोई दोष नहीं है। उसकी मौत की जिम्मेदार सिर्फ उसकी पत्नी है।