फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीज की हालत बिगड़ी, चिकित्सकों ने कराई जांचे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमित वृद्ध की हालत मंगलवार रात को बिगड़ गई। वृद्ध को जसराना स्वास्थ्य केंद्र में बने आइसोलेशन वार्ड से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। मोहम्मदपुर क्षेत्र के 70 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित मिला था। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मंगलवार रात वृद्ध को सांस फूलने सहित अन्य दिक्कत होने लगी। इस पर वृद्ध वेंटीलेटर वार्ड में भर्ती किया गया। इसके बाद अन्य जांचों के लिए सैंपल लिए गए। रिपोर्ट आने के बाद वृद्ध का इलाज शुरू कर दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि जसराना के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती वृद्ध को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वृद्ध की हालत पहले से ही खराब है और वह चलने में भी असमर्थ हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद वृद्ध का उपचार शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड की क्षमता फुल
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज में 20 पलंग का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया था। पांच पलंग का वेंटीलेटर वार्ड भी अलग से बनाया गया है। इसमें कोरोना से संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जाना है। मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में 22 कोरोना के मरीज है। इनमें से 20 को आइसोलेशन वार्ड और जसराना से रेफर दो मरीजों को वेंटीलेटर वार्ड में भर्ती किया है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड की क्षमता फुल हो गई है। वहीं एफएच मेडिकल कॉलेज में करीब 42 मरीज भर्ती है। यहां के आइसोलेशन वार्ड की क्षमता भी फुल होने के करीब है। अब जसराना स्वास्थ्य केंद्र में ही मरीजों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें