फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी का पानी दूषित करने की अफवाह पर लोगों ने सड़कों पर फेंका पानी

विज्ञापन
न्यू प्रीतम नगर स्थित पानी की टंकी में दूषित पानी की अफवाह के चलते एकत्रित भीड़ - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगर स्थित विराट कारखाने के पास बनी पानी की टंकी के पानी को किसी सिरफिरे युवक द्वारा दूषित किए जाने की अफवाह पर लोगों ने पानी सड़क पर फैला दिया। मौके पर क्षेत्रीय पार्षद पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। इस बीच काफी संख्या में लोग टंकी के समीप एकत्रित भी हो गए थे। नगर निगम जलकल विभाग की एक पानी की टंकी सुहागनगर स्थित विराट कारखाने के समीप बनी है। इस टंकी से करबला, सुहागनगर, महावीर नगर और भीमनगर के साथ आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई दी जाती है। सुबह करीब छह बजे ऑपरेटर द्वारा पानी की सप्लाई शुरू कर दी थी। इसी बीच किसी व्यक्ति ने क्षेत्र में अफवाह फैला दी कि टंकी के भरे पानी में दूषित पदार्थ मिला दिया है।
विज्ञापन

काफी संख्या में लोग भी एकत्रित हो गए। लोगों ने पानी को भरना बंद कर दिया। जिन लोगों भर लिया था। उन लोगों ने भी पानी सड़कों पर फेंक दिया। इसके साथ ही जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय पार्षद सुभाष यादव को भी सूचना दी गई। क्षेत्रीय पार्षद सुभाष यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ऑपरेटर से पूछताछ की। पानी को भी देखा तो सब कुछ ठीक ठाक मिलने पर राहत की सांस लेने के साथ ही जलकल विभाग के अधिकारियों को अवगत कराते हुए लोगों को समझाकर शांत कराने के साथ ही पानी भरने की अपील की। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। एक्सईएन चंदन सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया था। किसी ने अफवाह फैला दी थी कि पानी दूषित नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें