फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एनीमल बर्थ सेंटर के निर्माण में आएगी तेजी

Sat, 30 Dec 2023 06:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनीमल बर्थ सेंटर के निर्माण में आएगी तेजी फिरोजाबाद। सोफीपुर में प्रस्तावित एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर निर्माण का काम जल्द शुरू होगा। शनिवार को कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिकारियों ने चिन्हित भूमि का दौरा किया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर में आवारा कुत्तों की प्रजनन दर पर अंकुश लगाने के लिए सोफीपुर में एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के निर्माण का काम प्रस्तावित है। एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर निर्माण के लिए नगर निगम द्वारा लखनऊ की संस्था कंट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) को ठेका दिया गया है। शनिवार को कार्यदायी संस्था के अधिकारी एनीमल बर्थ सेंटर के लिए चिन्हित भूमि का मौका मुआयना करने को पहुंचे। मौके पर मौजूद निगम के पशु चिकित्साधिकारी संतोष पाल ने कार्यदायी संस्था अधिकारियों को कार्ययोजना के बारे में जानकारी दीं। निगम सूत्रों के मुताबिक एबीसी सेंटर की स्थापना को टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। काम जल्द शुरू कराया जाएगा। उम्मीद है कि नए साल में एबीसी सेंटर स्थापना का काम पूरा हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें