फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खाद, बिजली-पानी की समस्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 22 Jul 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना। कांग्रेस की जिला एवं महानगर इकाई ने मंगलवार को किसानों के बिजली,खाद एवं पानी की समस्या के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिले में किसान डीएपी के लिए भटकने को मजबूर हैं। समितियों पर खाद मिल रही है और न ही प्राइवेट दुकानदार खाद दे रहे हैं। किसान फसलों की बुवाई नहीं कर पा रहा है।
कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में जसराना चौराहे से किसानों की खाद, बिजली एवं पानी की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन का जुलूस निकाला गया। कांग्रेसजन नारेबाजी करते हुए बाजार से तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया। खाद, बिजली दे न पाए वह सरकार निकम्मी है। तख्त बदल दो-ताज बदल दो ...सहित अनेक नारे लगा रहे थे। एसडीएम जसराना राजेश शुक्ला को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसान,मजदूर एवं अन्य लोगों के साथ हैं। प्रदर्शन में हाजी सईद पटेल,राजवीर यादव, जितेंद्र तिवारी,ओमवीर सिंह, शैलेंद्र शुक्ला, हरविलास यादव, ध्रुव यादव, लक्ष्मी प्रकाश गुप्ता, पुष्पेंद्र यादव, सचिन कुमार, धर्मेन्द्र यादव, प्रेम सिंह, जयपाल यादव, रामप्रवेश ,संदीप कुमार मौजूद थे।
कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू के नेतृत्व में जिला मुख्यालय किसानों की खाद,बीज एवं बिजली पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसी हाईवे से मुख्यालय तक नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में पहुंचे। डीएम के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपा। खरीफ की फसल में किसानों को डीएपी,यूरिया के साथ बिजली की आपूर्ति सुचारू किए जाने की मांग की।
प्रदर्शन में वकार खालिक, हाजी नसीर अहमद,नुरुलहुदा लाला राइन,अमन दुबेदी,शैलेंन्द्र शर्मा,वैभव चतुर्वेदी,कमलेश जैन ,धीरेंद्र प्रताप सिंह,प्रतीक चतुर्वेदी, शोएब सिद्दीकी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें