फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वज जलाने की निंदा, धर्मांतरण का विरोध

Sat, 13 Dec 2014 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मांतरण के मुद्दे पर गुलशने रजा वेलफेयर सोसाइटी ने बजरंग दल व अन्य संगठनों की निंदा की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं हिंदू जागरण मंच ने आगरा में भगवा ध्वज जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


गुलशने रजा वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में कश्मीरी गेट पर मदरसा हबीबिया में हुई बैठक में मौलाना तनवीर उल कादरी ने कहा कि आगरा में जबरन धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मौलाना इरफान ने कहा कि ुनिया जब से बनी है तभी से इस्लाम को मिटाने की कोशिशें हुईं लेकिन कभी इस्लाम मिटा है और न मिटेगा। मौलाना अनवार ने कहा कि अब सोच समझकर चलने की जरूरत है।

 दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। गुलशने रजा वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष मो. अरशद खान रजवी ने आभार व्यक्त किया। संचालन हाफिज व कारी रफीउद्दीन ने किया।  मौलाना फारूक, मौलाना मुजफ्फर, मौलाना असलम,रजा नूरी, मौलाना सादिक, हाफिज आदिल थे।
विज्ञापन



उधर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अतुल यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगरा में भगवा ध्वज जलाने वालों की निंदा की गई। युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री दुर्गेश वर्मा ने कहा आगरा में मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा भगवा ध्वज जलाकर घृणित कार्य किया है।

कुछ लोग धर्मांतरण के मुद्दे को बिना वजह तूल देने का काम कर रहे हैं। हिंदूवादी संगठनों के द्वारा किसी से जोर जबरदस्ती नहीं कराई जा रही है। बल्कि स्वेच्छा से लोग हिंदू धर्म अपना रहे हैं।  जिलाध्यक्ष अतुल यादव ने कहा कि भगवाध्वज जलाने वालों पर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन होगा।

 जिला महामंत्री अमित कुमार,मुन्नालाल निषाद, प्रदीप चतुर्वेदी, प्रमोद राजौरिया, केडी जाटव, जय दीप शर्मा, अमन बंसल, पिंकू यादव, विनोद वर्मा, सनी वर्मा, कुलदीप शर्मा,नीरज जैन, पिंटू जैन, दिलीप आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें