फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथयात्रा में गूंजा अहिसा परमोधर्म का उदघोष

Sat, 13 Dec 2014 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गली लोहियान के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन चौबीसी टोंक मंदिर में दो दिवसीय स्वर्ण कलश आरोहण समारोह की शुभारंभ शनिवार को धूमधाम से किया गया। पहले दिन निकाली गई रथयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। मंदिर परिसर में सुबह से देर शाम तक धार्मिक आयोजन का दौर चला।
विज्ञापन

माता बाला बाग से शनिवार सुबह गाजेबाजे के साथ भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा गंज मोहल्ला, सदरबाजार होते हुए गली लोहियान मंदिर पहुंची। रथयात्रा में महिलाएं एवं पुरुष धार्मिक भजनों पर भावविभोर होकर नृत्य करते नजर आ रहे थे। पूरा शहर अहिंसा परमो धर्म के उद्घोषोें से गुंजायमान हो रहा था।

 रथयात्रा के मंदिर पहुंचने पर विनोद कुमार जैन ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। सुरेंद्र कुमार जैन ने मंडल की शुद्धि की। इसके बाद क्षुल्लक समर्पण सागर जी महाराज ने धर्मसभा के दौरान मंदिर पर लगे मानस्तंभ के  महत्व पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने धर्म के नियमों का पालन करने पर भी बल दिया।
विज्ञापन


इसके बाद विधान की शुरुआत विधिविधान से कराई गई। वहीं मां पद्मावती की गोद भराई की रस्म और चोला समर्पण भी किया गया। रत्नमयी मंगल कलशों की स्थापना की गई। रात्रि में श्रद्धालुओं द्वारा विधिविधान के साथ आरती की गई। वहीं, भव्य फूल बंगला सजाया गया। पूरा मंदिर फूलों की महक से सुगंधमय हो रहा था।

 रात्रि में शानू कुमार एंड पार्टी द्वारा भगवान नेमिनाथ का वैराग्य नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। समारोह में इंद्रकुमार जैन, प्रमोद जैन, ललित कुमार जैन,  साहू जय प्रकाश जैन, विनोद जैन सपना, प्रदीप जैन, प्रवीनचंद्र जैन, इंद्रकुमार जैन, विनोद कुमार, मुकेश जैन, अशोक, मनीष जैन, लोकेंद्रपाल आदि उपस्थित रहे।

बरसात में भी भक्ति की दिखी तरंग
शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने से पूर्व ही बरसात शुरू हो गई लेकिन भक्ति की तरंग ऐसी थी कि लोग बारिश के बावजूद रथयात्रा में शामिल हुए। महिलाएं और युवतियां नृत्य कर रही थी।

स्वर्ण कलशों की स्थापना आज
गली लोहियान स्थित जैन मंदिर में मानस्तंभ पर सुबह आठ बजे से जिन प्रतिमाओं का रत्न कलशों से अभिषेक किया जाएगा। दस बजे क्षुल्लक समर्पण सागर जी महाराज प्रवचन करेंगे। प्रात: 11 बजे मानस्तंभ पर स्वर्ण कलशों की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें