फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसफाबाद आरओबी का निर्माण प्राथमिकता से कराएं पूर्ण: बोबड़े

विज्ञापन
जनपद के नोडल अधिकारी सुधीर रफ़रोजाबाद ! एम बोबडे ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल व मुख्य - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के नोडल अधिकारी सुधीर एम बोबड़े ने सोमवार को आसफाबाद पर बन रहे रेलवे समपार मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना रसूलपुर में शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर दर्ज नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। फरियादी का मोबाइल नंबर लिखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी सुधीर एम बोबड़े ने सीडीओ चर्चित गौड़, एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला, एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, एसडीएम सदर राजेश कुमार के साथ आसफाबाद चौराहे से फतेहाबाद रोड पर बन रहे समपार मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। 597 लाख रुपये की कीमत से बन रहे समपार मार्ग को 335 लाख रुपये व्यय हो चुका है।
अंतिम धनराशि वर्ष 2019-20 में प्राप्त हुई थी। कार्यदायी संस्था को 262 लाख रुपये भुगतान होना शेष है। उन्होंने बिजली एवं अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस दौरान नोडल अधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य समय से पूर्ण कराएं। नोडल अधिकारी ने कार्यदायी संस्था के कनिष्ठ अभियंता को निर्देशित किया कि सेतु में ज्वाइंट्स और जोड़ बिंदु का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने थाना रसूलपुर के हवालात, साफ सफाई व्यवस्था, थाना कार्यालय देखा। एसएसपी को गणेश चतुर्थी के मद्देनजर व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता मनोज कुमार निवासी ओमनगर का मोबाइल नंबर दर्ज नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। थानाध्यक्ष रसूलपुर को हिदायत दी कि शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर अवश्य अंकित किए जाएं।
एक कैमरा शहर के नाम से चलाएं मुहिम: बोबड़े
जिले के नोडल अधिकारी सुधीर एम बोबड़े ने थाना रसूलपुर में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे होने पर नाराजगी जाहिर की। एसएसपी को एक कैमरा शहर के नाम मुहिम चलाकर कैमरों को सामाजिक संगठनों से सहयोग से लगवाने के निर्देश दिए। इसमें सराफा एसोसिएशन, व्यापारी संगठनों, कांच एसोसिएशन को प्रोत्साहित कर सहयोग लेने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें