फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग ने फिरोजाबाद के डीएम,एसएसपी को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आयोग ने शनिवार को फिरोजाबाद के डीएम चंद्रविजय सिंह के साथ एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल को हटाने के आदेश जारी कर दिए। डीएम चंद्र विजय सिंह के स्थान पर सूर्यपाल गंगवार फिरोजाबाद के नए जिलाधिकारी होंगे जबकि आशीष तिवारी नए कप्तान बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के रूप में चंद्रविजय सिंह ने दस जून 2019 को यहां चार्ज ग्रहण किया था। उनका ढाई वर्ष से अधिक समय का कार्यकाल निर्विवाद रहा। इस दौरान सीएए के विरोध में हुए आंदोलन से लेकर कोरोना के दौरान उनकी सक्रियता बरकरार रही। एक जिले में करीब ढाई वर्ष से अधिक का कार्यकाल हो जाने के कारण चुनाव से पहले जिलाधिकारी का स्थानांतरण होने की उम्मीद थी लेकिन शासन ने उनको स्थानांतरित नहीं किया। वहीं एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने जिले की कमान 03 जून 2021 को संभाली थी। एसएसपी ने अपने कार्यकाल के दौरान अपराधियों के खिलाफ बेझिझक होकर कार्रवाई की। शासन ने एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल को भी स्थानांतरण करके उन्हें मुख्यालय अटैच किया है। उनके स्थान पर एसएसएफ के सेनानायक आशीष तिवारी को फिरोजाबाद का नया एसएसपी बनाया है। दोनों अधिकारियों के रविवार की शाम तक जिले में आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें