सिरसागंज। नगर के इटावा रोड स्थित एलआर शीतगृह में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सिरसागंज नगर के इटावा रोड स्थित एलआर शीतगृह के मालिक स्वामी कृष्णगोपाल को रात करीब दस बजे कर्मचारियों ने सूचना दी कि भवन के अंदर से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलने के कुछ ही देर में शीतगृह मालिक मौके पर पहुंच गये। लेकिन तब तक आग भीषण हो चुकी थी। वहीं सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। शीतगृह स्वामी ने बताया कि आग यदि बढ़ जाती को किसानों के आलू का ज्यादा नुकसान हो सकता था। लगभग तीन लाख का नुकसान हुआ है।