फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण 

Sun, 10 Jul 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने किया करोडों रुपये की योजनाओं का लोकार्पण
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंच से ही बटन दबाकर करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। 300 श्रमिकों को साइकिलें मिलीं तो उनके चेहरे खिल गए। 25 किसान परिवारों को दुर्घटना बीमा योजना के चेक प्रदान किए। कुक्कुट पालन योजना के तहत कामर्शियल लेयर फार्म का प्रमाणपत्र दिया। जिले के 65 किसानों को सोलर पंप का तोहफा दिया। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को शिकोहाबाद स्थित एके कालेज के शताब्दी समारोह में शामिल होने आए थे। उन्होंने मंच से बटन दबाया 381.46 लाख की योजनाओं का शिलान्यास व 2708.70 लाख के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया। आनंदीपुरम में श्रीकिशन के मकान पुरानी आइस फैक्ट्री से अशोक पंडित एवं राकेश गुर्जर के घर तक सड़क व नाली निर्माण 82.24 लाख, एसआर ज्ञानेश्वरी स्कूल की दीवार से राजबहादुर के मकान तक 71.82 लाख, अंबेडकर पार्क बंबा बाईपास से किताब सिंह, प्रेमदास, धर्मदास के मकान तक लिंक गलियों का निर्माण 59.22 लाख, जलेसर रोड पर पेट्रोल पंप से विभवनगर गेट तक  सड़क के दोनों और लिंक गली का निर्माण 52.41 लाख से कराया है। मुख्यमंत्री ने इटौली, उसायनी, कोटला 861.14 लाख की लागत से बने विद्युत घर का लोकार्पण किया। जनेश्वर मिश्र ग्राम्य विकास योजना के तहत 15 गांवों में बनाई गई सीसी सड़क एवं नाली निर्माण का 590 लाख के कार्य शामिल हैं। फीरोजाबाद नगर निगम के अंतर्गत 533.73 लाख की लागत से हॉटमिक्स प्लांट से बनी सड़कों एवं टूंडला नगर पालिका क्षेत्र में 31 स्थानों पर गलियों एवं नालियों के निर्माण पर 723.83 लाख रुपये से हुए कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने खुद मंच से श्रम विभाग की योजना के तहत 300 श्रमिकों को साइकिलों का वितरण कराया। तथा श्रमिकों की मृत्यु, पुत्री विवाह, मातृत्व हित लाभ योजना, शिशु हित लाभ योजना, बालिका मदद योजना के तहत 40 लाभार्थियों को 12.90 लाख की सहायता राशि प्रदान की। किसान बीमा दुर्घटना योजना के तहत 25 किसानों को प्रत्येक को पांच लाख की दर से उनके परिवारों को सवा करोड़ रुपये के चेक आवंटित किए। कृषि विभाग की ओर से सोलर फोटोवोल्टैईक इरीगेशन पंप के तहत 65 किसानों को लाभान्वित किया। सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की निधि से 166 ट्राई साइकिलों का वितरण किया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव, सांसद अक्षय यादव, जिलाध्यक्ष अमोल यादव, विधायक हरिओम यादव, रामवीर सिंह यादव, ओमप्रकाश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू, एमएलसी डा. दिलीप यादव, उदयवीर सिंह, मैनपुरी विधायक राजकुमार राजू, परिवहन सलाहकार प्रवेंद्र यादव लला, मंडलायुक्त चंद्रकांत त्रिपाठी, आईजी डीसी मिश्र, डीआईजी अजय मोहन शर्मा, डीएम निधि केसरवानी, एसएसपी अशोक कुमार, सीडीओ कर्मेंद्र सिंह, एडीएम उदय सिंह, नगर आयुक्त रामौतार रमन, डीडी कृषि डीपी सिंह, एएलसी राजेश मिश्रा, पीडी सर्वेशचंद्र यादव, एडीएम मथुरा रवींद्र सिंह आदि मौजूद थे। 

इन पंचायतों को मिला ओडीएफ प्रमाणपत्र 
स्वच्छ भारत मिशन के तहत फीरोजाबाद जिले के ग्रामीण अंचल के 15 गांव खुले में शौच से मुक्त हो गए हैं। रविवार को मुख्यमंत्री ने प्रधानों को अपने हाथों से प्रमाणपत्र प्रदान किए। इनमें टूंडला ब्लाक के एटा, हेमराजपुर, शिवसिंहपुर, अरांव में फक्करपुर, रामनगर, जसराना में खेरिया अहमद, मलिकपुर, सबलपुर, हाथवंत में साहूमई, शिकोहाबाद में जाफराबाद, मदनपुर में जहांगीर पुर, खोड़ई, बाछेमई, आमौर नगला जीवन व अहमद पुर गांव के प्रधान थे।
विज्ञापन



टोलियों के रूप में सीएम की सभा में पहुंचे 
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा को सफल बनाने को सपा नेताओं ने काफी रणनीति तैयार की थी। पूर्व विधायक झाऊलाल यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल, चौधरी संजय यादव, भूरी सिंह यादव, प्रबल प्रताप सिंह, शमशाद बाबा, महानगर अध्यक्ष हाशिम मंसूरी, गुलाब सिंह प्रधान, जेपी यादव एडवोकेट, सुधीर यादव, सोनू बघेल, आदर्श यादव धन्नू, योगेश गर्ग, नीतेश अग्रवाल जैन, राममोहन यादव पिंकी, मजदूर सभा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पूरन सिंह झा, मुकेश वाल्मीकि आदि सपाई जुलूस के रूप में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें