फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की प्राथमिकता को लापरवाही का ग्रहण

Sun, 03 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की प्राथमिकता की योजना पर अधिकारी संजीदा नहीं हैं। जिले के लापरवाह अधिकारी लोहिया गांवों की कार्ययोजना नहीं दे रहे हैं। 2015-16 के लिए 24 गांव चयनित हुए, प्रभारी मंत्री की मुहर लगी, लेकिन अफसरों ने अभी तक कार्ययोजना बनाकर नहीं दी। डीडीओ कार्यालय से चार रिमाइंडर भेजने के बाद मात्र छह विभागों कार्ययोजना दे सके हैं।    
विज्ञापन

शासन की मंशा का क्रियान्वयन अधिकारियों और विभाग पर निर्भर है। लेकिन जब क्रियान्वयन करने वाला ही लापरवाही करने लगे तो योजना खटाई में पड़ने लगती है। लोहिया गांव को संतृप्त करने के लिए अधिकारियों ने कार्ययोजना ही नहीं दी। नए वित्तीय वर्ष 2015-16 का एक माह बीत  जाने के बाद भी लोहिया गांवों के विकास पर खर्च होने वाली धनराशि तय नहीं हो सकी है।
विभागीय सूत्रों की मानें तो 21 विभागों में से मात्र छह ने अपनी कार्ययोजना दी। इनमें पशु चिकित्सा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, प्रोबेशन, नेडा एवं सेवायोजन विभाग ने बेरोजगारी भत्ता की रिपोर्ट शून्य भेज दी। यह भत्ता शासन ने बंद कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2014-15 के लोहिया गांवों में अभी तक नेडा की सोलर लाइटें तक नहीं लगीं। लोहिया आवास के निर्माण का काम अधूरा है। गलियां तक पूरी नहीं बनाई जा सकीं। कार्ययोजना बनाने को जिन विभागों की जिम्मेदारी है उनके अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


चार बार भेजे गए रिमाइंडर
लोहिया गांवों के विकास की कार्ययोजना बनाने को डीडीओ कार्यालय से चार रिमाइंडर भेजे गए। सूत्रों की माने तो पहला रिमाइंडर 13 मार्च, दूसरा 25 मार्च, तीसरा 13 अप्रैल तथा चौथा 25 अप्रैल को भेजा गया। 30 अप्रैल तक का समय दिया था। लेकिन तीन मई आने के बाद भी कार्ययोजना नहीं भेजी है।

इन लोहिया गांवों का होना है कायाकल्प
जसराना के पलिया दोयम, सलेमपुर जसराना, जमालीपुर, एका में आजमपुुर सिलौटा, हाथवंत के शेखपुरा, लखौआ, जलालपुर, हुसैनपुर जगे, दारापुर रसैनी, नयाबांस, ओढ़मपुर व मदनपुर ब्लाक में मड़वा, दौलतपुर कर्खा, सैंदलपुर एवं जलालपुर, अरांव के मुहम्मदपुर माढ़ई, कुढ़ीना, टूंडला में शेखूपुर राजमल, नारखी में सुनामई, वाजिदपुर ओखरा एवं शिकोहाबाद ब्लाक में गलामई, सलेमपुर वरियारमऊ तथा फीरोजाबाद के वाजिदपुर कुतुकपुर, मोहम्मदपुुर बिहारीपुर हैं।

किस विभाग को क्या देना है प्रस्ताव
एडीएम- कृषि, आवास, मछली पालन, कुम्हारी कला को भूमि का आवंटन। कृषि विभाग द्वारा केसीसी, मृदा का परीक्षण, बीज प्रतिस्थापन। पीडब्ल्यूडी द्वारा संपर्क मार्ग, बिजली विभाग को विद्युतीकरण, डीआरडीए को इंदिरा आवास, लोहिया आवास, एनआरएलएम। मनरेगा के तहत तालाबों का जीर्णोद्धार व श्रमिकों को रोजगार। शिक्षा विभाग प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों की स्थापना। लघु सिंंचाई विभाग द्वारा गहरी व मध्यम गहरी बोरिंग। जलनिगम हैंडपंप एवं पेयजल के हैंडपंप, डीपीआरओ सीसी, केसी ड्रेन व स्वच्छ शौचालय, सीबीओ को पशुओं के टीकाकरण, कृतिम गर्भाधान, उद्योग विभाग कौशल विकास, समाज कल्याण द्वारा वृद्धावस्था एवं समाजवादी पेंशन, सामान्य व अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति, डीपीओ आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, विकलांग पेंशन व अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति, नेडा को मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था, मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन को तालाब का जीर्णोद्धार।

लोहिया गांव के शौचालय में पीला ईंट का प्रयोग
प्रधान और सचिवों को थमाया नोटिस, सफाईकर्मी का एक माह का वेतन काटने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। लोहिया गांव के शौचालय निर्माण में पीला ईंट का प्रयोग होता मिला। डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश पर विकास कार्यों का सत्यापन किया गया था। प्रधान और सचिव को चेतावनी के साथ सफाईकर्मी का एक माह का वेतन काटने की संस्तुति की है।
 डीएम के निर्देश पर जिला कोआर्डिनेटर राजीव नयन गुप्ता ने केशोपुर के फरीदा बरौली में लोहिया गांव का निरीक्षण किया तो शौचालय में पीला ईंट का प्रयोग होता मिला। दरवाजे बहुत ही हल्की क्वालिटी के लगाए जा रहे थे। 71 शौचालयों में मात्र 25 बने थे। गड़बड़ी पर प्रधान महेश एवं सचिव प्रशांत को नोटिस मिलेगा। साहूमई के सचिव सतेंद्र चौहान के द्वारा शौचालय निर्माण में रुचि नहीं ली है। 83 शौचालय में मात्र 25 बने मिले जबकि एक शौचालय छोड़कर सभी अधूरे थे। सफाई कर्मी राघवेंद्र का एक माह का वेतन काटने के आदेश दिए। बबाइन में मानकों को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शौचालयों का निर्माण मानक के अनुरूप कराने के लिए शीघ्र ही डीएम के निर्देशन में प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाएगा। जिससे शौचालयों की गुणवत्ता ठीक हो सके।

लोहिया गांव की कार्ययोजना मात्र पांच या छह विभागों ने दी है, 30 अप्रैल तक का समय दिया था। यदि तीन दिन के अंदर जिन विभागों की कार्ययोजना नहीं आएगी। उनके ही खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरके राम, जिला विकास अधिकारी फीरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें