फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: धुंध के साथ बादल छाए, बूंदाबांदी होने से छह डिग्री लुढ़का पारा

Tue, 28 Oct 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला में बारिश के बीच गुजरते वाहन संवाद - फोटो : टूंडला में बारिश के बीच गुजरते वाहन संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिन में लगातार तेज गर्मी के बीच सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली। सुबह से ही जिले भर में धुंध और बादल छाए रहे। शहरी व दबरई क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। ऐसे में तापमान करीब छह डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। ऐसे में पूरा दिन धूप नहीं निकली।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों की ओर से अभी अगले दो से तीन दिनों तक बदलाव बने रहने के आसार हैं, ऐसे में हुए धान किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच आई हैं। जिन किसानों की फसल खेत में कट चुकी है, वह सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए हैं। सोमवार सुबह से ही बादल छाए रहे। सुबह आसमान में धुंध और हल्के कोहरे का असर देखने को मिला। दोपहर में दबरई और शहर के आसपास इलाके बीच हल्की बूंदाबांदी होती रही। बूंदाबांदी के बाद भी मौसम का रुख जस का तस बना रहा। लोगों को ठंडक का एहसास होने लगा। कई लोगों ने पंखा चलाने भी बंद कर दिए।
दिन के समय भी लोग वाहनों की लाइटें जलाकर गुजरते नजर आए। ऐसे में दिन के समय में भी दृश्यता 12 किमी से घटकर सात किमी के आसपास दर्ज की गई। अब तक 32 से 33 डिग्री तापमान चल रहा था, लेकिन इसमें गिरावट आने के कारण यह 26.5 डिग्री के आसपास पहुंच गया। ऐसे में सुबह और शाम के बाद अब दिन के समय में भी हल्की ठंडक महसूस हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुभाषचंद्र ने बताया कि अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इस बीच हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें