फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबरेज की हत्या के विरोध में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन

विज्ञापन
झारखंड में तरवेज हत्याकांड के बिरोध में सड़क पर प्रदर्शन करते मुस्लिम समाज के लोग। अमर उजाला - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। इंडियन मुस्लिम लीग के युवा संगठन मुस्लिम यूथ लीग ने झारखंड में तबरेज अंसारी की पीट-पीटकर हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। हत्यारोपियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इंडियन मुस्लिम लीग के युवा संगठन मुस्लिम यूथ लीग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफरहबर, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी राहत अफरोज के नेतृत्व में जुमा की नमाज के बाद सदर बाजार स्थित नाले की पुलिया पर सैकड़ों की संख्या में ही समर्थक एकत्रित हुए।
उन्होंने मॉब लिचिंग का शिकार हुए तबरेज अंसारी की हत्या करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की। इधर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ रेहबर ने कहा कि मॉब लिचिंग करने वालों को सजा ए मौत होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नदीम कुरैशी जिला उपाध्यक्ष, अता हुसैन प्रदेश कोषाध्यक्ष के साथ काफी संख्या में स्थानीय मुस्लिम लीग के कार्यकर्ता मौजूद थे।
पुलिस फोर्स रहा अलर्ट
जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। जामा मस्जिद पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। सदर बाजार और सिनेमा चौराहे पर भी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें