फिरोजाबाद। जाति और जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों के खिलाफ अब परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। वाहनों को पर जाति या फिर जाति सूचक शब्द लिखा मिलने पर वाहन को सीज भी किया जा सकता है।
तमाम लोग अपने वाहनों पर जाति लिखवा लेते हैं। दोपहिया वाहनों के साथ-साथ चार पहिया वाहनों पर भी जाति लिखवाने का चलन बढ़ गया है। शासन के निर्देश पर स्थानीय परिवहन विभाग वाहनों पर अंकित जाति हटाने को अभियान चलाया जाएगा। एआरटीओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शासन द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि जिन दो पहिया या फिर चार पहिया वाहनों के आगे पीछे जाति या फिर जाति सूचक शब्द लिखा पाया जाता है। उन वाहनों को सीज करने के साथ ही वाहन का चालान और वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोग वाहनों पर जाति या फिर जातिसूचक शब्द न लिखवाए। शासन के आदेश का पालन कराने के लिए सोमवार से अभियान चलाया जाएगा।