राष्ट्रीय उर्दू भाषा परिषद के तत्वधान में एक वर्षीय उर्दू वा अरबिक डिप्लोमा का सर्टिफिकेट वितरण
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मदीना कालोनी स्थित अबू हुरैरा हाईस्कूल में राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद की ओर से संगोष्ठी आयोजित की गई। उर्दू के डिप्लोमा में छात्रा उम्मे अदब तथा अरबी में उमरा माजिद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आगरा के बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. नसरीन बेगम अलीग ने कहा राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद ने देश में सराहनीय काम कर रहा है। उन्होंने कहा उर्दू ऐसी भाषा है जो भारत में जन्मीं और यहीं परवान चढ़ी। यह लोगों के दिलों को जोड़ती है। विशिष्ट अतिथि कल्पना राजौरिया ने कहा आज के युग में छात्राओं को आत्मनिर्भर और व्यक्तिगत विकास के लिए प्रगतिशील होना चाहिए। छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी। संस्था का डायरेक्टर आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा कि हमारा देश गंगा, जमुनी तहजीब का देश है। उन्होंने कहा कि उर्दू यदि बुलबुल है तो हिंदी कोयल। उन्होंने कहा शब्द से समाज बना। इस मौके पर उर्दू डिप्लोमा में प्रथम उम्मे अदब, द्वितीय नजराना मुकीम, तृतीय अलीशा सगीर,अरबी डिप्लोमा में प्रथम उमरा माजिद अली, द्वितीय गुलसबा एवं तृतीय कसब नाज को स्मृति चिन्ह प्रदान किया एवं क्राउन को पहनाकर सम्मानित किया।