चूड़ी गोदाम से नकदी और सामान चोरी
- किराना व्यापारी की सूचना पर पीड़ित पता चला
- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। हनुमानगढ़ स्थित चूड़ी गोदाम के ताले तोड़कर चोर नकदी और अन्य सामान ले उड़े। किराना व्यापारी की सूचना पर पीड़ित गोदाम स्वामी को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची। बदमाश सीसीटीवी की फुटेज कैद हो गए हैं।
मोहल्ला संतोष नगर निवासी शिवम अग्रवाल का उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हनुमानगढ़ 38 फुटा पर चूड़ी का गोदाम है। रविवार रात बदमाश गोदाम के ताले तोड़कर अंदर घुसे और 25 हजार रुपये की नकदी, नौ डिब्बे जरकन के नग व इंवर्टर व अन्य सामान ले गए। घटना की जानकारी गोदाम स्वामी शिवम अग्रवाल को सोमवार सुबह करीब सात बजे गोदाम के समीप किराने की दुकान करने वाले अतुल ने दी। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। जिसमें बदमाश चोरी कर सामान ले जाते दिखाई दिए। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ उत्तर थाना पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे बोले, पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे हैं।