फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Mon, 14 Dec 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को सर्द हवाओं और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। कोहरे के चलते लोग वाहनों की फाग लाइट जलाकर चले। बच्चे और बड़े खुद को गर्म कपड़ों से ढंककर बाहर निकले। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी तो तापमान भी एकदम से लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर में निकले सूर्य देव ने लोगों को जरूर कुछ राहत दी।  
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक सोमवार को अधिकतम 23.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा 2.3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। जिस कारण सुबह के समय धुंध छाई रही। दृश्यता महज 30 मीटर दर्ज की गई। आने वाले समय में धुंध का प्रकोप जारी रहेगा। दिन के समय मौसम साफ रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से फसलों को भी लाभ होगा। पिछले दो दिनों से मौसम में ठंडक बनी हुई है।

रैन बसेरा में सुविधाएं न होने पर भड़के डीएम
फीरोजाबाद। गरीबों, बेसहारों को सर्दी से बचाने के लिए नगर निगम द्वारा रैन बसेरा न बनाए जाने पर डीएम खासे नजर आए। रेलवे स्टेशन पर रैन बसेरा में सुविधाएं पूर्ण होने पर नगर निगम अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कल शाम तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम विजय किरन आनंद ने सर्दी के मौसम में ठंड से बचाव के लिए रेलवे स्टेशन पर स्थापित रैन बसेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा में आवश्यक  सुविधाएं न मिलने पर उन्होंने सेनेटरी इंसपेक्टर व जेई को निर्देश दिए कि  शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, गांधी पार्क, सुभाष तिराहा, गोपाल आश्रम,  फ्लाई ओवर के नीचे, ट्रामा सेंटर एवं रामलीला मैदान में मंगलवार की दोपहर तक हर हाल में रैन बसेरा मानक के अनुरूप स्थापित होने चाहिए नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्दी के मौसम में ठंड से बचाव के लिए आवश्यक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था तत्काल प्रारंभ कर दें, जिससे गरीब व असहाय जनता को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें