फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये से बनी सड़क एक रात में उखड़ी

Mon, 14 Dec 2015 09:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
देव नगर में लाखों रुपये की लागत से बनी डामर युक्त सड़क एक रात में उखड़ गई। क्षेत्रीय जनता की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट जांच करने पहुंचे तो वह भी सड़क की हालत देखकर दंग रह गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने ठेकेदार पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही पूरी सड़क उखाड़ कर तीन दिन में नए सिरे से निर्माण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

देव नगर से करबला तिराहे तक वर्षों से खुदी पड़ी सड़क के निर्माण के लिए नगर निगम द्वारा 29.19 लाख का टेंडर जारी किया गया था। इसका निर्माण विशाल कंस्ट्रक्शन को कराना था। ठेकेदार द्वारा रविवार की रात बेहद घटिया सामग्री से निर्माण कार्य कराया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि देव नगर से गुरुद्वारा तक पूरी सड़क से सोमवार को ही गिट्टी उखड़ गई। इसकी जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह को दी। उन्होंने नगर निगम अफसरों को इस बाबत बताया। सिटी मजिस्ट्रेट सोमवार दोपहर करीब तीन बजे सड़क की जांच करने पहुंचे तो पूरी सड़क से गिट्टी उखड़ रही थी। सड़क निर्माण में डामर का काफी कम प्रयोग किया गया। घटिया निर्माण पर सिटी मजिस्ट्रेट ने ठेकेदार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाने तथा तीन दिन में नए सिरे से सड़क निर्माण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें