फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाल उत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, मंडल स्तर पर हुआ चयन

Tue, 24 Feb 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
दबरई बीआरसी पर आयोजित बाल उत्सव में सम्मानित किए गए मेधावी। स्रोत: विभाग - फोटो : खाद्य पदार्थों के सैंपल पैक करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र दबरई पर बाल उत्सव का आयोजन किया गया। परिषदीय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे चित्रकला और आकर्षक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों का चयन मंडल स्तर के लिए हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर किया। बाल उत्सव के दौरान बच्चों की बनाई सुंदर पेंटिंग, मॉडल और अन्य शैक्षिक गतिविधियों ने सभी का ध्यान खींचा। चयनित बच्चों में अनुष्का, पलक, शालिनी, खनक, प्रतिज्ञा, प्रियांशी कुमारी चौहान, दीक्षा, निशा, सौम्या शर्मा और रश्मि शामिल रहे।
कार्यक्रम में मीना मंच से संबंधित सुंदर छायाचित्र, मॉडल और शैक्षिक गतिविधियों की पेंटिंग का प्रदर्शन किया गया। बीएसए आशीष पांडेय व टूंडला एबीएसए ज्योति पाठक ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें