फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिकों को मॉडल बनाने पर मिलेंगे एक हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल वैज्ञानिकों को मॉडल बनाने पर मिलेंगे एक हजार रुपये
विज्ञापन

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिले में बाल वैज्ञानिकों की तलाश होगी। विज्ञान में रुचि रखने वाले कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए यह सुनहरा अवसर होगा। उन्हें वैज्ञानिक प्रतिभा निखारने के लिए एक हजार रुपये मिलेंगे। जिससे वे मॉडल बनाकर जिला स्तर पर प्रदर्शित करेंगे।
उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने, प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने और विज्ञान एवं प्रौद्योगिक करने का फैसला हुआ। इसके तहत विकास खंड स्तर पर ऑनलाइन माध्यम से क्विज प्रतियोगिता होगी। इसमें ब्लॉक क्षेत्र के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। हर ब्लॉक से 10 सर्वश्रेष्ठ बच्चों का चयन होगा। उनको मॉडल बनने के लिए एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे। इस मॉडल को जिला स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा। इस जिले में नगर क्षेत्र समेत 10 ब्लॉक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तर पर पांच सदस्यीय कमेट मॉडल का चयन करेगी। जिन्हें प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार दिए जाएंगे। बीएसए अंजली अग्रवाल ने बताया कि सभी खंड शिक्षाधिकारियों को क्विज प्रतियोगिता कराकर चयनित 10-10 विद्यार्थियों की सूची मांगी है। कई ब्लॉकों में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रूपरेखा बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें