फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमालपुर रखावली प्राथमिक स्कूल में खोदे गए गड्ढे में गिरा छह साल का बच्चा

विज्ञापन
फरिहा में गड्ढे में गिर कर घायल हुआ हर्ष - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना फरिहा के कमालपुर रखावली स्थित प्राथमिक स्कूल के प्रांगण में खोदा गया गड्ढा बच्चों के लिए मुसीबत बन गया। शुक्रवार को इसमें एक बच्चे के गिरने से उसके हाथ में फैक्चर हो गया है। प्रधानाध्यापक ने गड्ढे को बंद कराने की मांग की है। गड्ढा पांच फीट गहरा है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल प्रांगण में जल संचयन के लिए बनाए गए गड्ढे को अभी तक नहीं ढका गया है। थाना फरिहा के कमालपुर निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी खेतपाल सिंह प्राथमिक विद्यालय कमालपुर रखावली में शिक्षा मित्र के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को वह अपने छह वर्षीय बेटे हर्ष को साथ ले गई थीं। खेल रहा हर्ष गड्ढे की ओर चला गया।
गड्ढे में गिरने से उसके हाथ में चोट लग गई। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लक्ष्मी देवी तत्काल पहुंची। उसने फरिहा स्थित प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया तो उसके हाथ में फैक्चर हुआ है। प्राथमिक स्कूल प्रांगण में जल संचयन के लिए बनाए गए गड्ढे को अभी तक नहीं ढका गया है। इसके कारण इस स्कूल में और हादसे हो सकते हैं।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाध्यापक नवेद अली का कहना है कि स्कूल प्रांगण के गड्ढे को ही ढकने के संबंध में पत्र लिखने के साथ शिकायत की गई है। लेकिन अभी तक इसे नहीं ढका है। उन्होंने गड्ढे को बंद कराने की मांग की है। ताकि हादसों को रोका जा सके।

फरिहा में इस गड्ढे में गिर कर घायल हुआ हर्ष- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें