फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: अचानक बदला ट्रेन का प्लेटफार्म, पटरियों पर कूद पड़े यात्री; बड़ा हादसा टला

Wed, 29 Jul 2026 07:22 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पूछताछ कार्यालय से उद्घोषणा हुई कि टूंडला से बरहन, जलेसर रोड, हाथरस, अलीगढ़ जंक्शन, खुर्जा, दादरी व गाजियाबाद की ओर जाने वाली यह पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 1/2 के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर आ रही है। अनाउंसमेंट सुनते ही यात्रियों ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 तक जल्दी पहुंचने की होड़ में फुट ओवरब्रिज से जाने के सुरक्षित रास्ते को दरकिनार कर पटरियों पर छलांग लगा दी। इस दाैरान बड़ा हादसा होने से बचा। 
 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : katra news
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर प्लेटफॉर्म नंबर 1/2 पर ट्रेन का इंतजार कर रहे दर्जनों यात्री अचानक प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर जाने के लिए ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय सीधे रेल पटरियों पर ही कूद पड़े। गनीमत यह रही कि उस दौरान पटरियों पर कोई अन्य तेज रफ्तार ट्रेन नहीं आ रही थी, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


घटना बुधवार दोपहर लगभग 3:40 बजे की है। आगरा सिटी-टूंडला-गाजियाबाद पैसेंजर का इंतजार कर रहे सैकड़ों यात्री प्लेटफॉर्म नंबर 1/2 पर मौजूद थे। इसी दौरान पूछताछ कार्यालय से उद्घोषणा हुई कि टूंडला से बरहन, जलेसर रोड, हाथरस, अलीगढ़ जंक्शन, खुर्जा, दादरी व गाजियाबाद की ओर जाने वाली यह पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 1/2 के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर आ रही है। अनाउंसमेंट सुनते ही यात्रियों ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 तक जल्दी पहुंचने की होड़ में फुट ओवरब्रिज से जाने के सुरक्षित रास्ते को दरकिनार कर दिया और सीधे पटरियों पर छलांग लगा दी। भारी सामान के साथ बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे खतरनाक तरीके से सीधी पटरियों को पार करते हुए दूसरे प्लेटफॉर्म पर चढ़ते नजर आए।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान स्टेशन पर सुरक्षा और व्यवस्था का कोई इंतजाम नजर नहीं आया। न तो जीआरपी और आरपीएफ का कोई जवान दिखाई दिया और न ही किसी रेलकर्मी ने यात्रियों को रोकने का प्रयास किया। ट्रेन कुछ ही दूरी पर थी, यदि उस दौरान किसी अन्य लाइन पर कोई ट्रेन आ जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें