फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जलभराव से फूटा लोगों का गुस्सा... घरों पर लिखा मकान बिकाऊ है

Wed, 29 Jul 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मोमिन नगर की समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोगों के साथ विरोध जताते युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष। स्त्रो - फोटो : मोमिन नगर की समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोगों के साथ विरोध जताते युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष। स्त्रोत: स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वार्ड नंबर 63 के नई आबादी स्थित मोमिन नगर में लंबे समय से जलभराव और जल निकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालात इतने खराब हैं कि कुछ लोगों ने अपने मकानों पर यह मकान बिकाऊ है तक लिखवा दिया है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि गलियां पूरी तरह पानी से भरी रहती हैं और निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश होने पर पानी घरों में घुस जाता है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चांद कुरैशी ने कहा कि क्षेत्र की समस्या को कई बार महापौर कामिनी राठौर और नगर निगम अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले पांच से छह दिनों के भीतर मोमिन नगर की जल निकासी और जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस के नेतृत्व में नगर निगम का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान वार्ड नंबर 63 के पूर्व पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद फहीम, मोहम्मद सुबहान, मोहम्मद आरिफ, हाफिज मोहम्मद अब्दुल्ला, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद शाकिर, शमा परवीन, फरीदा बेगम, सोनी बेगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें