फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसागंज की सूरत और सीरत बदलने को चाहिए एक अदद संकल्प

Tue, 31 Jan 2017 11:32 PM IST
दीपक जैन/विजेंद्र सिंह
विज्ञापन
सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र।
विज्ञापन
नए परिसीमन में 2009 में जिले को नई विधानसभा सिरसागंज मिली है। इससे पहले यह क्षेत्र मैनपुरी जिले की घिरोर विधानसभा क्षेत्र में शामिल था। यहां भी जरूरी सुविधाओं का अभाव बना रहता है। यहां सड़कें तो हैं लेकिन कई अब भी जर्जर हाल में हैं। इनसे गुजरने में लोग पेरशान हो जाते हैं। यह क्षेत्र आलू उत्पादन के कारण प्रसिद्ध है। यहां का आलू मुंबई, कोलकाता, नासिक, हैदराबाद आदि स्थानों में सप्लाई किया जाता है लेकिन आलू किसानों की बदहाली को कोई दूर नहीं कर सका है। हालांकि मुद्दे सभी दल के नेता उठाते रहे हैं। अभी तक यहां कोई भी ड्रीम प्रोजेक्ट लागू तक नहीं करा सका है। यहां नहर और बंबा की क्षतिग्रस्त पटरी होने से पानी का कटान होता है। इससे हजारों बीघा फसल हर साल बर्बाद हो जाता है। यहां शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी अभाव है। लोगों को इलाज के लिए सैफई जाना पड़ता है। क्षेत्र की सूरत और सीरत बदलने के लिए नेताओं और जनप्रतिनिधियों को ईमानदारी से संकल्प लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

2012 में विधानसभा का यहां पहला चुनाव हुआ और पहले विधायक का ताज हरिओम यादव को मिला। यहां आलू किसान के घाव पर मरहम लगाते हुए नेता आलू प्रोसेसिंग प्लांट का वादा कर चले जाते हैं। नए परिसीमन में जब सिरसागंज विधानसभा का गठन हुआ तो क्षेत्र के किसानों से कांग्रेस के राजबब्बर ने आलू चिप्स फैक्ट्री लगाने का वादा किया था लेकिन जीतने के बाद सांसद का दोबारा सिरसागंज में आना ही नहीं हो सका। 2012 में पहले विधानसभा चुनाव में किसानों के बीच फिर आलू का मुद्दा गूंजा। सत्त्ता परिवर्तन के साथ लोगों ने सपा के हरिओम यादव को बड़ी जीत देकर क्षेत्र का विधायक चुना। प्रदेश में सपा की सरकार बनी लेकिन सरकार के बनते ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के आगे सभी वादे धरे रह गये। नगला खंगर, उरावर से गुजरने वाले किसानों की खेती की उपजाऊ जमीन जब ऐक्सप्रेसवे में नापी जाने लगी तो सैफई और सिरसागंज की सर्किल रेट में बडे़ अंतर को लेकर उरावर से कठफोरी तक के किसानों ने बड़ा आंदोलन कर दिया।
कठफोरी से औरई आरौंज मार्ग करीब 24 किलोमीटर लंबा है। यह मार्ग अब तक नहीं बन पाया है। इस रास्ते से नगला विश्वू, नगला बरी, शंकरपुर, नगला मोती, खेड़ा खुर्द और कौरारा खुर्द आदि कई गांव जुडे़ हैं। शंकपुर निवासी मनीराम का कहना है कि पांच साल में मार्ग पर कोई काम नहीं हुआ। उखांड से नगला बटेश्वरी जाना वाला मार्ग भदान, नगला पाल, गढैया पचवटी, मई दरोखर आदि गांवों को जोड़ता है। करीब 14 किमी लंबे मार्ग पर गहरे गड्ढे हैं। बाबूराम कहते हैं पांच साल बाद भी मार्ग निर्माण का वादा पूरा नहीं हो सका। गनपतिपुर से सेमरा होते हुए भदान जाने वाला रास्ता भी काफी खराब है। दूध का काम करने वाले नगला मानसिंह निवासी राजवीर कहते हैं कि कई सालों से इस मार्ग की दुर्दशा है।
विज्ञापन

ये हैं चुनाव मैदान में
ठाकुर जयवीर सिंह (भाजपा), हरिओम यादव (सपा-कांग्रेस गठबंधन), ठा. राघवेंद्र सिंह (बसपा), पूर्व मंत्री अशोक यादव (निर्दलीय), पंकज मिश्रा (जन अधिकार मंच)।  
विज्ञापन

सिरसागंज
थाने- थाना सिरसागंज, नगला खंगर, नसीरपुर, रिपोर्टिंग चौकी अरांव, रिपोर्टिंग चौकी बाबा की शाला, तहसील-सिरसागंज, शिकोहाबाद।
ब्लाक-सिरसागंज और शिकोहाबाद।

सिरसागंज विधानसभा में खास  
आलू का बड़ा उत्पादन क्षेत्र, सबसे अधिक 65 शीतगृह हैं।

क्यों चुनें आपको
ठा.जयवीर सिंह (भाजपा)
- ब्लाक मदनपुर और अरांव के हर गांव एवं मजरे में विद्युतीकरण
- राशन वितरण प्रणाली में हो रही धांधली को खत्म करेंगे  
- समानता के आधार पर गांव में सीसी सड़कों का निर्माण
- कानून व्यवस्था में सुधार प्रमुख मुद्दा है।

हरिओम यादव (सपा)
- 24 घंटे बिजली की सप्लाई, सभी गांव और मजरे में विद्युतीकरण
- सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र में भयमुक्त माहौल बनाएंगे
- ग्रामीण क्षेत्रों में सीसी रोड और नालियों का निर्माण कराएंगे
- किसानों की फसल की सिंचाई के लिये पानी की पर्याप्त व्यवस्था
ठा. राघवेन्द्र सिंह (बसपा)
- क्षेत्र में अपराध मुक्त और भयमुक्त वातावरण बनाएंगे
- सभी गांव में सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था
- क्षेत्रिय आलू किसानों के उद्योग स्थापना के लिये ईमानदारी से कोशिश
- थाना, शिक्षा आदि विभागों में भ्रष्टाचार खत्म करेंगे।
पूर्व मंत्री अशोक यादव (निर्दलीय)
- सबसे पहला काम गुंडई का खात्मा, जमीन पर कब्जे से रोकेंगे
- कानून का राज, क्षेत्र के सभी थाने चौकियों में गरीब और पीड़ितों की फरियाद सुनी जाएगी
- एक्सप्रेस-वे में जमीन देने वाले किसानों को उनका हक सैफई के बराबर दिलाएंगे
- क्षेत्र के विकास के लिए शासन से विशेष योजना लाएंगे।
कुल मतदाता 302867
पुरूष मतदाता- 168449
महिला मतदाता- 135418
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें