फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आगरा सिटी-गाजियाबाद ईएमयू पैसेंजर के समय में बदलाव

Fri, 21 Aug 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। रेल प्रशासन ने गाजियाबाद से टूंडला होकर आगरा सिटी जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन के समय में परिवर्तन किया है। यह ट्रेन 30 अगस्त से अपने नए समय सारिणी के अनुसार चलाई जाएगी।
विज्ञापन


प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 64167 आगरा सिटी-गाजियाबाद ईएमयू पैसेंजर 30 अगस्त से टूंडला रेलवे स्टेशन पर 11:25 आकर 11:35 बजे जाने के स्थान पर 11:10 आकर 11:20 बजे आगरा सिटी के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 64168 आगरा सिटी-गाजियाबाद ईएमयू पैसेंजर टूंडला रेलवे स्टेशन से 03:30 आकर 03:40 बजे जाने के स्थान पर 03:20 आकर 03:30 बजे टूंडला से गाजियाबाद के लिए रवाना होगी। ट्रेन के समय परिवर्तन होने पर रेलयात्रियों को यात्रा को सुगम व सरल बनाए जाने के लिए समय पर पहुंचना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें