फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 61 ओवरलोड ऑटो के चालान, छह ई-रिक्शा सीज

Sun, 13 Sep 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नाबालिग ई- रिक्शा चालक के ​खिलाफ कार्रवाई करते यातायात प्रभारी महेश सिंह। स्त्रोत: पुलिस - फोटो : नाबालिग ई- रिक्शा चालक के ​खिलाफ कार्रवाई करते यातायात प्रभारी महेश सिंह। स्त्रोत: पुलिस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विशेष अभियान के दौरान मानक से अधिक सवारी बैठाकर चल रहे 61 ऑटो के चालान किए गए। नाबालिगों द्वारा संचालित छह ई-रिक्शा सीज किए गए। वहीं, शराब के नशे में कार चलाने पर एक स्विफ्ट डिजायर कार को भी सीज किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में यातायात पुलिस ने जैन मंदिर, आसफाबाद चौराहा, एटा चौराहा और सुभाष चौराहा शिकोहाबाद समेत टूंडला चौराहा पर अभियान चलाया। चौराहों के आसपास सड़क के दोनों ओर करीब 50 मीटर के दायरे में खड़े ऑटो, ई-रिक्शा और ठेलों को हटवाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वाहनों और ठेलों के लिए स्थान भी चिन्हित किए गए। अभियान के दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले दो ऑटो को सीज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें