फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बारिश से बदहाल सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की कवायद शुरू, सत्यापन जारी

Sun, 13 Sep 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के बाद जिले की बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए प्रशासनिक अमला एक्शन मोड में आ गया है। शहरी क्षेत्रों में नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतें और ग्रामीण अंचल में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा सड़कों को ठीक करने का अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल हादसों को रोकने के लिए प्रमुख मार्गों के बड़े गड्ढों को लाल गिट्टी डालकर भरवाया जा रहा है। इसके साथ ही विशेष मरम्मत कार्यों के लिए सड़कों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 3,377 किलोमीटर लंबी करीब 1,400 सड़कें हैं। लगभग एक माह पूर्व हुए सत्यापन में 248 सड़कों के 543 किलोमीटर हिस्से में गड्ढे पाए गए थे, जिन्हें भरवाने के लिए विभाग ने साढ़े नौ करोड़ रुपये की डिमांड भेजी थी। कांवड़ यात्रा के दौरान विभाग को करीब 55 लाख रुपये आवंटित हुए थे। हालांकि, सितंबर माह में हुई मूसलाधार बारिश के बाद गड्ढों की संख्या फिर से बढ़ गई है और पूर्व में भरे गए गड्ढे दोबारा उभर आए हैं।

त्योहारों पर चिह्नांकन का काम तेज
गणेश महोत्सव, शारदीय नवरात्रि, रामलीला, रामबारात और रथयात्रा के मार्गों को ध्यान में रखते हुए शहरी निकायों की ओर से गड्ढों का चिह्नांकन तेजी से किया जा रहा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में पीडब्ल्यूडी की टीमें पुराने हाईवे और संपर्क मार्गों का सत्यापन कर रही हैं ताकि जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन



बारिश के कारण सड़कों पर बने बड़े गड्ढों को फिलहाल लाल गिट्टी डलवाकर ठीक कराया जा रहा है। सभी अवर अभियंताओं (जेई) द्वारा सत्यापन कराया जा रहा है, जिसके बाद अभियान चलाकर सभी गड्ढों को भरवाया जाएगा।
विज्ञापन

- अतर सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें