शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराते हुए एसडीएम एकता सिंह और अन्य अधिकारी।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद-फिरोजाबाद। लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए रविवार को एसडीएम व तहसीलदार स्टेशन रोड पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के चालान काटे। एसडीएम द्वारा कराई गई कार्रवाई से वाहन चालकों और लॉकडाउन तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया। नगर में रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन का पालन कराया गया। नगर में कोई छोटी-बड़ी दुकान नहीं खुली। केवल मेडिकल स्टोर और दूध की डेयरी ही खुली रहीं। सब्जी मंडी भी बंद रखी। पालिका द्वारा रेहडी और ठेल वालों को ही सब्जी बेचने की छूट दी।
एसडीएम ने रेहडी और ठेलवाले सब्जी विक्रेताओं के पास जारी कर उन्हें वार्ड वाइज भेजा। इससे रविवार को नगर में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। सभी लोग घरों में ही कैद रहे। वहीं सुबह 11 बजे एसडीएम एकता सिंह और तहसीलदार सत्यप्रकाश दोनों स्टेशन रोड स्थित नहर के समीप पहुंचे। यहां पर खड़े होकर उन्होंने बिना कार्य के सड़कों पर घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।