फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 17 को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान सुभाष तिराहे पर वाहनों के चालान काटती पुलिस - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस सख्त हो गई है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर रविवार को जिले के विभिन्न थानों में दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं चेकिंग के दौरान 568 वाहनों के चालान काटे गए और 5900 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन

एसएसपी सचिंद्र पटेल के आदेश पर लॉकडाउन का प्रभावी ढंग से पालन कराने के लिए पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में शहरी क्षेत्र और एसपी ग्रामीण राजेश कुमार के निर्देशन में जिले के ग्रामीण अंचल में चेकिंग की गई। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के दस मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को 568 वाहनों के चालान काटे गए हैं और 5900 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया है। पुलिस जमात से जुड़े लोगों के ठहरने वाले स्थानों पर भी कड़ी निगरानी कर रहा है। इसके लिए अलग से टीमों को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें