फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहर एकेडमी ने एसीए आगरा को हराया

Sat, 12 Dec 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के कंपनी बाग खेल मैदान में आयोजित 11वें अखिल भारतीय हरीशंकर दीक्षित स्मृति क्रिकेट  टूर्नामेंट का पांचवां लीग मैच चाहर एकेडमी आगरा और एसीए आगरा के बीच खेला गया। एसीए आगरा को चाहर एकेडमी ने चार विकेट से हराकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

 एसीए आगरा के  कप्तान निशांत कुशवाहा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का  निर्णय लिया। एसीए के बल्लेबाजों ने आतिशी बल्लेबाजी की लेकिन मध्यक्रम और निचला क्रम अधिक देर तक विकेट पर नहीं ठहर सका। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में कुल 129 रन बना सकी। टीम  की ओर से सर्वाधिक रन निशांत ने 35 बनाए। वहीं अमित गौतम ने 34  रनों का योगदान  दिया। चाहर  एकेडमी की तरफ से प्रदीप चाहर ने छह विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चाहर  एकेडमी आगरा की टीम ने तेजी से रन बटोरे। चाहर एकेडमी के बल्लेबाजों ने एक ओवर शेष रहते चौके से टीम को जीत दिलाई। कप्तान दीपक चाहर ने 42, राहुल तोमर ने 39, मुकेश ने 24 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का  पुरस्कार छह विकेट लेने वाले गेंदबाज प्रदीप चाहर को दिया गया। अंपायरिंग संजय मेवाती और विक्की ने की। स्कोरिंग अरविंद बघेल और कमेंट्री नौशाद नसीर ने की। इस मौके पर सपा  नगर अध्यक्ष ललित जैन, संदीप श्रीवास्तव,  चंद्रवीर यादव, देवेंद्र  दीक्षित, राहुल, अजय राज दीक्षित, संजीव दीक्षित, अतुल कुमार, देवेंद्र  पप्पू, पिंटू दीक्षित, अमित दीक्षित, इंसाफ अली आदि उपस्थित  रहे। वहीं रविवार को जादौन राइडर अलीगढ़ और पावना एकेडमी अलीगढ़ के बीच मैच खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें