फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा का मनाया जन्मोत्सव, झूमे श्रद्धालु

Mon, 19 Dec 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
कान्हा का मनाया जन्मोत्सव, झूमे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजा‍ला
विज्ञापन
अखिल भारतीय सोह्म महामंडल शाखा की ओर से रामलीला मैदान पर चल रहे संत सम्मेलन एवं श्रीमद्भागवत कथा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथावाचक ने राजाबली की कथा सुनाई। वहीं, कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मनीषी संतों ने ईश्वर की महिमा का बखान किया।
विज्ञापन

कथावाचक राम गोपाल शास्त्री ने कहा कि ‘मैं और मेरा’ इन दोनो को भगवान के चरणों में समर्पण कर देंगे तो भगवान भी हमारे ऊपर कृपा करेंगे। समारोह में मनाए गए नंदोत्सव में श्रद्धालु उत्साहित दिखे। भगवान कृष्ण के बाल रूप की मनमोहक झांकी निकाली गई। बधाई गीतों पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हुए। तदुपरांत संत सम्मेलन में स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि भले ही संसार रूठ जाए, परंतु जिस मनुष्य ने परमात्मा की निरंतर भक्ति की है, उसे बुरे वक्त में भक्ति का ही सहारा प्रदान करती है। स्वामी शिव चेतन महाराज ने कहा कि हमें अपने ही धर्म का पालन करना चाहिए। स्वामी शुकदेवानंद महाराज ने कहा कि विदेशी संस्कृति अपनाकर लोग अपनी मातृ भूमि, देश प्रेम और राष्ट्रीयता को भूल रहे हैं। स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी अनंतानंद, स्वामी प्रीतमदास, स्वामी नारायणनंद, स्वामी निगमानंद, स्वामी सदानंद आदि संतों ने माता पिता की सेवा एवं संयम व सादगी को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें