फिरोजाबाद। जैन धर्म के 20 वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ का निर्वाण उत्सव शहर और देहात क्षेत्रों के मंदिरों में धूमधाम से मनाया। भक्तों ने विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की। निर्वाण कांड का वाचन कर श्रीजी के समक्ष लाडू चढ़ाया। जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।
नगर के प्रमुख अट्टावाला जैन मंदिर में उल्लास पूर्वक भगवान के जयकारों के बीच निर्वाण दिवस मनाया गया। युवा संघर्ष समिति के निदेशक कुलदीप मित्तल जैन एडवोकेट ने बताया कि अभिषेक पूजन के बाद देव शास्त्र गुरु, भगवान मुनिसुव्ररतनाथ की पूजा करने के बाद निर्वाण कांड का सस्वर पाठ करके भगवान के जयकारों के बीच लाढू चढ़ाए गए। आज ही के दिन भगवान सम्मेद शिखर के निर्जर कूट से मोक्ष गए थे।
इस अवसर पर दिनेश जैन, दुर्गेश, दीपक कुमार जैन, अरविंद जैन ने भक्तामर स्तोत्र का पाठ भी किया। मुकेश जैन, अनिल जैन चीची, विकास जैन एडवोकेट, संजय, विवेक राजा, आकाश, मनोज मौजूद रहे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजय जैन घंटू, महामंत्री राकेश जैन, कोषाध्यक्ष आलोक राजा भी उपस्थित रहे। कस्बा खैरगढ़ स्थित 1008 श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान मोक्ष कल्याणक दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुहागनगर नगर स्थित जिनालय, अतिशय क्षेत्र मरसलगंज और पचोखरा के जैन मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।