फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभकामनाएं देकर धूमधाम से मनाया नवसंवत्सर

Sat, 21 Mar 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदूवादी संगठनों ने नव संवत्सर 2072 धूमधाम के साथ मनाया। तड़के एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देने के साथ चंदन का तिलक लगाया। घरों पर भगवा ध्वज की पताकाएं फहराईं गई। युवाओं के साथ ही बच्चों में भी उल्लास नजर आया।
विज्ञापन

संस्कार भारती महानगर शाखा के तत्वावधान में उद्देश्य तिवारी की अध्यक्षता में मां कैलादेवी मंदिर प्रांगण में हिंदू नवसंवत्सर 2072 मनाया गया। संस्था संरक्षक किशनलाल धरना के प्रतिष्ठान संगम जनरल स्टोर शास्त्री मार्केट पर प्रसाद का वितरण किया। संस्था के सुरेंद्र अग्रवाल, रमेशचंद्र बंसल, त्रिभुवन कुमार श्रीमाली, इं. एससी अग्रवाल, शिवकांत पलिया, रमेशचंद्र अग्रवाल, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, रवि शंकर छिब्बर, विनोद जैन मित्तल, राजेश गुप्ता, अबध बिहारी अग्रवाल आदि थे। इंडियन कैरियर, स्मार्ट टॉक एवं नाइिलेट संस्थान पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने नव संवत्सर का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान प्रियंका गुप्ता, सजल, उज्ज्वल, प्रवीन अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल आदि थे। स्वामी रामतीर्थ स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार यादव की अध्यक्षता में नवसंवत्सर मनाया गया। कुमारी श्रेया ने नववर्ष की जानकारी दी। प्रबंधक रामकृपा गुबरेले, गणेश गुबरेले, गोपाल सिंह सहित स्टाफ मौजूद थे। विहिप जिलाध्यक्ष रमाकांत पचौरी के नेतृत्व में हिंदू नववर्ष को धूमधाम से मनाया गया। एक दूसरे को गले लगाकर ही शुभकामनाएं दी गईं।  विहिप धर्माचार्य संपर्क प्रमुख महंत मनमोहन दास ने कहा कि विलुप्त होती हिंदू संस्कृति को बचाने का काम किया जाएगा। चंदन इस दौरान महावीर सिंह बघेल, ब्रजेश चौहान, वीनेश भाई जोशी, दिनेश भारद्वाज, राजकुमार उपाध्याय, आकाश शर्मा, अतुल यादव, सर्वेश दुबे आदि थे। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने विवेकानंद चौराहे पर डा.रवि माहेश्वरी की अध्यक्षता में नव संवत्सर मनाया गया। इस दौरान सचिव राहुल गर्ग, धीरज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अनूप गुप्ता, बद्री विशाल माथुर, अखिल गुप्ता, डा. राकेश गुप्ता, राकेश गोयल सीए, अभिषेक जैन, अमित जैन, राजीव चतुर्वेदी नवीन सिंघल, जेपी गोस्वामी आदि शामिल थे।

दी एक दूसरे काो शुभकामनाएं
टूूंडला। चैत्रशुक्ल वर्ष प्रतिपदा के मौके पर हिंदू संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नववर्ष की बधाइयां दीं। संघ कार्यकर्ताओं ने घरों पर भगवा पताकाएं व वंदनवार लगाए और लोगों को बधाई-पत्र व संदेश भेजकर नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की।
विज्ञापन

हिंदूवादी संगठनों द्वारा प्रमुख रूप से मनाए जाने वाले नवसंवत्सर की पूर्व संध्या में संघ कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह नववर्ष के बधाई संबंधी बैनर लगाए थे। शनिवार सुबह शंख ध्वनि कर नववर्ष का जयघोष किया। इसके साथ ही नगर भ्रमण कर लोगों को तिलक लगाकर नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व संघ कार्यकर्ताओं ने संघ कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान आदि सरसंघ चालक प्रणाम किया। मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रचारक अनुज ने नववर्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। जिला कार्यवाह योगेंद्र उपाध्याय, नगर कार्यवाह राजीव दुबे, खंड कार्यवाह सीताराम, जिला शारीरिक प्रमुख दीपेश श्रीवास्तव, उदयप्रताप सिंह, सोम शर्मा, नरेंद्र त्यागी, रविकांत, अवधेश पालीवाल, वृंदावनलाल गुप्ता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र जैन ने की। बाद में संघ कार्यकर्ताओं ने लोगों के घरों व प्रतिष्ठानों पर जाकर चंदन लगाया और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
नव संवत्सर पर केसरिया रंग में रंगा सिरसागंज
सिरसागंज (ब्यूरो)। नगर में नव संवत्सर पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों और संघ पदाधिकारियाें ने नगर में प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान नगर केसरिया रंग में रंगा नजर आया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रांगण में नवसंवत्सर कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य रामबाबू लाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में शामिल संघ के सभी पदाधिकारियों और विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी मां सरस्वती को पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के बाद केसरिया रंग की पताकाओं के साथ विद्यालय के छात्र और सैकड़ों संघ पदाधिकारियों नगर में प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी इटावा रोड से होते हुए सोथरा चौराहा, मियां बाजार, मैन रोड, थाना रोड, गांधी मंडी, सिरसा रोड होते हुए पुन: विद्यालय प्रांगण  पहुंची। कार्र्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, डा. चंद्रसेन जादौन, डा. शोभित सिंह, रामअवतार अग्रवाल, महेश राजपूत, विपिन शिवहरे, लारा यादव, सागर गुप्ता, वीरेश्वर फौजी, पुष्पेन्द्र कुमार, मोहित, सुधीर कुमार आदि शामिल रहे। अध्यक्षता कैलाशचंद्र पोरवाल और संचालन देवेंद्र कुमार ने किया।

महत्वपूर्ण दिवस है नवसंवत का पर्व
हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन ब्रह्माजी ने सृष्टि का निर्माण किया था। मर्यादा पुरुषोत्तम राजा राम का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था। शक्ति स्वरूपा माता का प्रथम दिन और सम्राट विक्रमादित्य का विक्रमी संवत का आरंभ भी इसी दिन से हुआ था। वहीं शनिवार संत झूलेलाल की जयंती, संघ संस्थापक डा. केशवराव  बलिराम हेडगेवार की जयंती ने इस दिन के महत्व को और अधिक बढ़ा दिया।


नवसंवत्सर पर निकाली साइकिल रैली
शिकोहाबाद। केशवपुरम स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में नववर्ष के उपलक्ष्य में वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने  विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य नारायण सिंह वर्मा ने नववर्ष के विविध ऐतिहासिक संदर्भों की जानकारी दी। कला प्रमुख सुरेश सिंह चौहान ने प्रतियोगिता का आयोजन कराया। विपिन कुमार तिवारी के निर्देशन में एक साइकिल रैली नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में वर्ष प्रतिपदा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण दीक्षित ने की। मुख्य वक्ता मुकेश कुमार, दिनेश शंकर पाठक, राजेंद्र शर्मा थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें