फिरोजाबाद। आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों को गोल्डन कार्ड बनाने को चलाए जा रहे अभियान के दौरान कैंप में नहीं पहुंचने वाले 12 जनसेवा केंद्र संचालकों की आईडी को सीडीओ चर्चित गौड़ ने निरस्त करने के आदेश दिए हैं।
सीडीओ चर्चित गौड़ के निर्देशन में ग्रामीण अंचल में कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंप में आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता, शिक्षक, राशन दुकानदार के साथ पंचायत के सचिव एवं स्वास्थ्य विभाग की आशा का सहयोग लिया जा रहा है। 27 जुलाई को बीस गांवों में कैंप आयोजित किए गए। प्रत्येक ब्लॉक में जिला स्तरीय अधिकारी को नोडल अधिकारी ने जब देखा तो स्वास्थ्य केंद्रों के माइक्रो प्लान के हिसाब से जनसेवा केंद्र संचालकों को पहुंचना था लेकिन मंगलवार को जिले के 12 जनसेवा केंद्र संचालक इन कैंपों में नहीं पहुंचे हैं।
सीडीओ चर्चित गौड़ ने ई-डिस्ट्रिकट मैनेजर को जिले के फिरोजाबाद ब्लॉक में वीरेंद्र सिंह, नारखी में ज्वाला प्रसाद, कमल किशोर, टूंडला में गोमती, शशिपाल, रविदास, सतेंद्र नारायण, एका में मनोज कुमार, शैलेंद्र कुमार, जसराना ब्लॉक में शानू खान, मदनपुर में भूपाल सिंह, शिवकुमार की आईडी निरस्त करने के आदेश दिए हैं।