सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को तैयारियाें को अंतिम रूप दिया गया। सिटिंग प्लान से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को संभालने के लिए केंद्र व्यवस्थापक अपनी देखरेख में तैयारियां कराते रहे।
जिले में 6663 परीक्षार्थी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। मंगलवार को इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षा है, जो जिले के सात केंद्र पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को सिटिंग प्लान बनाया गया। परीक्षा को सख्त बनाने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों ने पूरी मेहनत करते नजर आए। उत्तर पुस्तिकाएं करीब पंद्रह दिन पहले कॉलेजों में आ चुकी है। वहीं, प्रश्न पत्र भी आज सुबह बैंकों से प्राप्त किए जाएंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर परीक्षार्थी भी रिविजन में जुटे रहे।
जिले में परीक्षा केंद्र
एमजीएम सीनियर सेकेंड्री स्कूल, माता प्रसाद कलावती स्कूल, सेंट जोंस स्कूल, केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर, ज्ञानदीप सीनियर सेकेंड्री स्कूल, एमएस स्कूल टूंडला, मां अंजनी स्कूल शिकोहाबाद।
-------------
परीक्षार्थियों के लिए टिप्स
- परीक्षा का आज पहला दिन है तो समय एक घंटा पूर्व निकलें।
- गेट पर लगी रोल लिस्ट पर देख लें कि किस क्लास रूम में उन्हें बैठना है।
- सुबह 10 बजे कॉपियां वितरण कर दी जाएगी।
- प्रथम पेज पर रिक्त स्थानों को भरें।
- 10.15मिनट पर पेपर वितरण होना शुरु होगा।
- उसे पंद्रह मिनट तक पढे़। जो पहले आए उसे हल करें।
- पेपर पर निशान कतई न लगाएं।
- 1.30 बजे परीक्षा का समापन होगा। उससे पूर्व जांच कर लें कि कॉपियां फटी तो नहीं है।