फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: युवती को जबरन घर से खींचकर ले जाने वालों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 07 Jan 2024 05:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को जबरन घर से खींचकर ले जाने वालों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज। युवती को जबरन उठा ले जाने के प्रयास के मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता ने आरोप लगाया है कि उक्त लोगों के बदमानी करने के कारण उसकी पुत्री का विवाह भी कैसिंल हो गया।
विज्ञापन

घटनाक्रम एक जनवरी का है जब कस्बा निवासी एक व्यक्ति के घर में राहुल निवासी मौलापुर व अन्य दो व्यक्ति अज्ञात उसके घर में घुस आए और उसकी पुत्री को जबरन उठा कर ले जाने का प्रयास करने लगे। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उक्त लोग मेरी बेटी से लगातार अपशब्द बोल रहे थे। और कहीं ओर शादी करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं मुहल्ले के लोगों के एकत्रित होने के बाद उक्त लोग वहां से चले गए। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि इन लोगों के बदनामी फैलाने के बाद उनकी बेटी का तय हुआ रिश्ता भी टूट गया है। सिरसागंज थाना पुलिस ने पिता की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें