फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आपस में टकराने के बाद दुकानों में घुसीं कारें

Sat, 26 Apr 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 जसराना के बाईपास चौराहे पर दुकान में घुसी कार
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के बाईपास चौराहे पर आपस में टकराने के बाद दो कारें अनियंत्रित हो गईं। दोनों कारें दुकानों में घुस गई। दुकानों में हजारों रुपये का नुकसान हो गया। वहीं कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए भेज दिया। एक पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं दुकान मालिकों ने कहा उनका हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात एटा के गांव बहादुरगढ़ निवासी विकास यादव अपने चाचा की कार लेकर अपने मित्र अमित दीक्षित के साथ शिकोहाबाद आया था। शुक्रवार की देर रात वह लौटकर घर जा रहा था। कस्बा जसराना के बाईपास चौराहे पर घिरोर की तरफ से आ रही कार से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। दोनों कारों की भिड़ंत के बाद दोनों कारें अनियंत्रित हो गईं। अनियंत्रित होकर दोनों कारें नगला घनी निवासी बबलू की मिठाई की दुकान में घुस गई। दुकान में घुसने से बबलू का 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हो गया। वहीं गन्ने के जूस का ठेला भी तहस-नहस हो गया। हादसे में कार चला रहे अमित दीक्षित घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कारों को कोतवाली में खड़ा करवाने के साथ ही घायल को उपचार के लिए भेजा। विकास यादव ने कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित दुकानदारों ने कार चालकों से नुकसान दिलाए जाने की मांग की है। कोतवाल ने बताया दो कारों में भिड़ंत हुई है। दुकानों में भी नुकसान हुआ है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें