तहसीलदार सदर अजय कुमार पुलिस फोर्स के साथ कार शोरूम के सीज की कार्रवाई करते हुए। स्रोत विभाग
- फोटो : तहसीलदार सदर अजय कुमार पुलिस फोर्स के साथ कार शोरूम के सीज की कार्रवाई करते हुए। स्रोत विभाग
फिरोजाबाद। ढोलपुरा स्थित फर्स्ट कार (मधुसूदन ऑटोमोबाइल्स) शोरूम को न्यायालय के आदेश पर बुधवार को प्रशासन ने सीज कर दिया। यह कार्रवाई संदीप बंसल और वीरेंद्र प्रताप सिंह के बीच फर्म में पार्टनरशिप को लेकर चल रहे लंबे वित्तीय विवाद के कारण की गई है।
विज्ञापन
तहसीलदार सदर अजय कुमार के अनुसार, न्यायालय ने वीरेंद्र प्रताप सिंह को कुल 80 लाख रुपये की राशि में से 10 प्रतिशत हिस्सा (8 लाख रुपये) संदीप बंसल को भुगतान करने का आदेश दिया था। आदेश का पालन न होने पर न्यायालय के निर्देशानुसार तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार हृदेश कुमार प्रिंस और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर शोरूम को ताला लगाकर सीज कर दिया। संवाद