फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 दूल्हों की एक साथ निकली बारात

Sun, 10 Jan 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री कैला देवी सेवा समिति के तत्वावधान में शिव-पार्वती कथा के साथ रविवार को 31 कन्याओं का विवाह कराया गया। रसूलपुर क्षेत्र से दूल्हों की बारात बैंडबाजों के साथ शुरू हुई। बाराती नाचते-झूमते चल रहे थे। विवाह संपन्न कराने के साथ ही घरेलू सामान भेंट किया गया।
विज्ञापन

 बारात का शुभारंभ अध्यक्ष सत्यवीर गुप्ता की हरी झंडी के साथ किया। बैंडबाजों की मधुर भक्ति संगीत की धुनों के साथ बाराती नाचते-झूमते चल रहे थे। जगह जगह पुष्प और गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत किया गया। विभिन्न मार्गों से होते हुए बारात छैल बिहारी गेस्ट हाउस प्रांगण पहुंची। यहां 31 कन्याओं ने अपने वरों को मालाएं पहनाईं। विधिविधान के साथ मंत्रोच्चारण के साथ शादी समारोह आयोजित किया गया। नगर विधायक मनीष असीजा ने श्री कैला देवी सेवा समिति के सामाजिक समरसता के कार्यक्रम की सराहना की। दानदाताओं का कमेटी अध्यक्ष सत्यवीर गुप्ता ने स्वागत किया। समिति अध्यक्ष सत्यवीर गुप्ता ने कहा किसी गरीब परिवार के लिए कन्या बोझ नहीं बनें, कन्या भ्रूण की हत्या रुक सके, ऐसा समिति प्रयास करेगी। दहेज रूपी दानव को समाप्त करने की पहल समिति हमेशा करती रहेगी। इस दौरान दयाशंकर गुप्ता, रामसहाय गुप्ता, दिनेशचंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, ओमकारनाथ गुप्ता, वीरेंद्र राठौर, मुन्ना लाल राठौर, अशोक गुप्ता, महेंद्र राठौर, छोटेलाल यादव, रमाकांत गुप्ता, संतोष हितैषी, आशाराम राठौर, हरिओम राठौर, विजेंद्र सिंह बघेल, युगवेंद्र सिंह, सुरेशचंद्र गुप्ता, ललित गुप्ता, कमलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।


इन जोड़ों का कराया विवाह  
समिति ने अंजली गुप्ता का राजीव कुमार गुप्ता, लाड़ली राठौर का अवधेश राठौर, भावना शंखवार का अजय शंखवार, राजकुमारी राठौर का रामविलास राठौर, आरती शंखवार का मुकेश शंखवार, चांदनी का सोनू शंखवार, लक्ष्मी का पिंटू जाटव, प्रीती कुमारी का वीरेंद्र कुमार शंखवार, राजकुमारी का गुरुजीत, सीमा प्रजापति का रवि कुमार, कृष्णा का रंजीत कुमार, कृष्णा का देवेंद्र शंखवार, सोनी का सुशील कुशवाहा, पिंकी जाटव का संजीव कुमार, ज्योति शंखवार का बंटी शंखवार, रश्मि का अवधेश जाटव, नीतू का जितेंद्र शंखवार, सविता का दीपूकांत शंखवार, शीलू कुमारी का जोंगेद्र कुमार, लक्ष्मी गुप्ता का गोपाल गुप्ता, फूलवती कुशवाहा का दिनेश कुशवाहा, रचना का अमर सिंह झा, मीना कुमारी का योगेश सविता, सुषमा देवी का गोविंद शंखवार, संध्या राठौर का सत्यवीर राठौर, लाली बघेल का सोनू बघेल, शालिनी सविता का प्रवीन कुमार, दुर्गा राठौर का रोशनलाल, रजनी प्रजापति का कुंवरपाल प्रजापति एवं रोली एवं वीरेंद्र, लक्ष्मी का हरिविलास कुशवाहा का विवाह कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें