फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूस्टर डोज के लिए आगे नहीं आए निजी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बूस्टर डोज के लिए आगे नहीं आए निजी अस्पताल
विज्ञापन

रविवार से शुरू नहीं हो सका अभियान, स्वास्थ्य विभाग ने कहा, जल्द चिह्नित किए जाएंगे निजी टीकाकरण केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सरकार ने तो 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को कोरोना का बूस्टर डोज लगाने के लिए 10 अप्रैल से मंजूरी तो दे दी है, लेकिन जिले में इस अभियान की शुरुआत रविवार को नहीं हो सकी है। अभी तक किसी भी निजी अस्पताल ने टीका मंगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क नहीं किया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जल्द ही निजी टीकाकरण केंद्रों को चिन्हित किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव का टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है। सरकार ने 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को कोरोना टीके की एहतियाती खुराक देने की मंजूरी दे दी है। निजी अस्पतालों में टीके का शुल्क लिया जाएगा। फिलहाल बूस्टर डोज सिर्फ जिले के निजी अस्पतालों में लगाई जाएगी। जबकि स्थिति यह है कि अब तक निजी अस्पतालों ने टीका लगाने के लिए और वैक्सीन मंगाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग से संपर्क नहीं किया है। ऐसे में 18 से अधिक उम्र वालों के लिए जनपद में बूस्टर डोज की प्रक्रिया कब शुरू होगी। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीडी अग्रवाल ने बताया कि 18 प्लस को निजी अस्पतालों में बूस्टर डोज लगवाने की सहमति दे दी है। 10 अप्रैल से टीकाकरण शुरू होना था, मगर निजी अस्पतालों के आगे नहीं आने के कारण बूस्टर डोज का अभियान निर्धारित तिथि से शुरू नहीं हो सका है। निजी केंद्रों को चिन्हित करने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें