बस स्टैंड से होकर जाएं परिवहन निगम की सभी बसें
- परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने शिकोहाबाद एआरएम को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा ने आगरा, मैनपुरी और इटावा जाने वाली परिवहन निगम की बसों के फिरोजाबाद बस स्टैंड से न होकर जाने की शिकायत की थी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने विधायक की शिकायत को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि आगरा और इटावा से चलने वाली सभी बसों को फिरोजाबाद बस स्टैंड से होकर जाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जो बस के चालक-परिचालक बसों को बस स्टैंड की ओर नहीं ले जाऐंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नगर विधायक ने स्टैंड की बजाय सीधे उसायनी बाईपास से निकल जाने की शिकायत क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा बीपी अग्रवाल से की थी। क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा बीपी अग्रवाल ने शिकोहाबाद डिपो के एआरएम को सख्त हिदायत दी है कि आगरा से मैनपुरी व आगरा से इटावा की ओर जाने वाली बसों का संचालित होने वाली सभी बसों के चालकों एवं परिचालकों को यह हिदायत दें कि वह सभी बसें अब फिरोजाबाद बस स्टैंड होकर जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी हिदायत दी है कि फिरोजाबाद से पूर्व आगरा की ओर उसायनी के समीप किसी की ड्यूटी पर तैनात कर दें। जिससे इधर से निकलने वाली बसों की जानकारी हो सके। ।