फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 91.68 करोड़ रुपये से होगा शहर का विकास

Tue, 12 Mar 2024 10:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। सभासदों के विरोध के बाद सोमवार को नगर पालिका में वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से शहर के विकास के लिए लगभग 91 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर मुहर लगी।
विज्ञापन

नगर पालिका में कार्यालय अधीक्षक हृदयराम यादव को लेकर सभासदों का विरोध जारी था। वह कार्यालय अधीक्षक के स्थानांतरण की मांग पर अड़े हुए थे। इसके चलते शुक्रवार को आयोजित होने वाली बैठक को रद्द कर दिया गया था। सोमवार को यह बैठक पुनः आयोजित की गई। नगर पालिका अध्यक्षा रानी गुप्ता ने सभी सभासदों के साथ बैठक करते हुए शहर के विकास को लेकर प्रस्ताव रखे। शहर के चहुंमुखी विकास के लिए कुल 91 करोड़ 68 लाख 60,000 रुपये के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक के स्थानांतरण को लेकर भी सभासदों संग विचार-विमर्श किया गया। बैठक में गौरव यादव, उर्मिला देवी, मोहित यादव, शिवम यादव, पंचम यादव, संगीता देवी, रिंकू सिंह, मोहम्मद शमीम आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें