फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिरोजाबाद में न्यू बाईपास पर डंपर में लगी आग, टायर फटने से हुआ हादसा; लग गया जाम

Tue, 12 Mar 2024 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

मोरंग लेकर जा रहे डंपर का टायर फट गया।  इससे डंपर डिवाइडर से टकराया और उसमें आग लग गई। आधा घंटे की मशक्कत के बाद डंपर में लगी आग पर  काबू पाया जा सका।
 
विज्ञापन
डंपर में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ के न्यू बाईपास पर डंपर में आग लग गई। बताया गया है कि डंपर का टायर फट गया जिसके कारण डिवाइडर से टकरा गया। डिवाइडर से घिसटते ही डंपर आग की लपटों में घिर गया। इस दौरान न्यू बाईपास पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


थाना रामगढ़ के न्यू बाईपास पर ममता डिग्री कॉलेज के पास ये हादसा हुआ। डंपर मोरंग लेकर भोगनीपुर से सादाबाद हाथरस जा रहा था। बताया गया है कि डंपर का टायर फट गया जिसके कारण डिवाइडर से टकरा गया। डिवाइडर से घिसटते ही डंपर आग की लपटों में घिर गया।  सूचना पर पुलिस व दमकल की गाड़ी आई। करीब 30 मिनट के बाद  आग पर काबू पाया जा सका।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि टायर फटने से असंतुलित हुआ डंपर डिवाइडर से टकरा गया था। जिससे डंपर में आग लग गई थी। कुछ देर यातायात बाधित हुआ था। अब सड़क मार्ग को चालू करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें